हल्द्वानीः जनता का मालिक नहीं, सेवक समझ कर काम करे पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली सभागार में सोमवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे के साथ एसएसपी पंकज भट्ट, वरिष्ठ क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट डॉ युवराज पन्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर निर्वाण नशा उन्मूलन केन्द्र रश्मि पन्त, हास्य कवि वेद प्रकाश ‘अंकुर’, राजकुमार भण्डारी, हरीश ‘यमदूत’ मुम्बई तमाम विषयों पर चर्चा की। 

सम्मेलन में पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पुलिस को जनता से सीधा सम्पर्क में रहना चाहिए। जनता के सहयोग के बिना पुलिस को अपने मकसद हासिल नहीं कर सकती। महिलाओं के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार करना चाहिए, फिर वह महिला शिकायतकर्ता या आपराधी ही क्यों न हो। जरुरी है कि एक महिला के साथ ये महिला कर्मी ही पूछताछ करें और गिरफ्तारी व तलाशी भी एक महिला पुलिसकर्मी ही ले। जबकि बच्चों के साथ पुलिस को सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। 

बच्चों से डांट डपटकर बात नहीं करना चाहिए। जनता व पुलिस के सम्बन्ध पर कहा गया कि पुलिस खुद को जनता का मालिक न समझकर जनता का सेवक समझ कर कार्य करे। हर हालत में मानवीय व्यवहार रखना चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए के लोग पुलिस को भ्रष्ट समझें। इसके अलावा हिंसा या तोड़फोड़ की स्थिति में कम से कम बल प्रयोग करना।

यह भी पढ़ें- खटीमाः रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार