जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक सुरक्षा कर्मी भी घायल हो गया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, एक आतंकवादी मारा गया। उसकी और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।

ये भी पढे़ं- 15 लाख से अधिक परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण

 

संबंधित समाचार