लखीमपुर: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो की मौत, तीन घायल
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। लखीमपुर-पलिया स्टेट हाइवे पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उनका उपचार चल रहा है। हादसा लखीमपुर से पलिया को जाने वाले हाईवे …
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। लखीमपुर-पलिया स्टेट हाइवे पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उनका उपचार चल रहा है।
हादसा लखीमपुर से पलिया को जाने वाले हाईवे पर गोपालापुर के पास हुआ। दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। इसमे लखीमपुर की तरफ से जा रहे बाइक सवार रौनक शेख (28 वर्ष) निवासी मस्जिद पुरवा, थाना खीरी और रामनिवास (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक मोटर साइकिल चला रहे थे। जबकि सुत्तन (35 वर्ष) पुत्र जबीउल्ला निवासी अग्गर खुर्द, थाना फूलबेहड़, देशराज (30 वर्ष) पुत्र सत्रोहन लाल निवासी द्वारिका नगर, थाना नीमगांव और अंकित (25 वर्ष) पुत्र नन्द किशोर निवासी परसेहरा कला, थाना फूलबेहड़ घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सुंदरवल चौकी इंचार्ज ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
ऑटो छोड़ मोटरसाइकिल पर सवारियां ले जाते समय हुआ हादसा
सड़क हादसे का शिकार हुए मृतक रौनक शेख ऑटो चालक था और वह अपने ऑटो से सुत्तन व देशराज को लेकर जा रहा था। ऑटो में केवल दो सवारियां होने के कारण रौनक ने अपना ऑटो महेवागंज से आगे भीरा रोड पर पेट्रोल पम्प के पास किसी दुकान पर खड़ा कर दिया और वहां से अपने किसी परिचित की मोटरसाइकिल लेकर दोनों सवारियों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उनके गन्तव्य पर छोड़ने चल दिया था।
थोड़ी दूर जाने के बाद ग्राम गोपालापुर के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें रौनक शेख तथा सामने से आ रही मोटरसाइकिल चालक रामनिवास की मौत हो गई तथा पीछे बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिगांही निघासन के बीच बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
लखीमपुर-खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की चौकी कफारा के रहने वाले राजकुमार के 18 वर्षीय पुत्र विपिन की सोमवार की शाम सिगांही निघासन के बीच मोटे बाबा नामक स्थान पर आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उनका बेटा विपिन अपनी बुआ के घर सिंगहा कला गया था, जहां से लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस ने विपिन के परिजनों को दी। विपिन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
