Hamirpur News: पैशन प्रो बाइक की जगह दुल्हन के घरवालों ने दी सीडी डीलक्स, दूल्हे ने छोड़ा मंडप, फिर हुआ ये सब
हमीरपुर में मनपसंद बाईक नहीं मिलने से दूल्हे ने छोडा मंडप।
हमीरपुर में मनपसंद बाइक नहीं मिलने की वजह से दूल्हा मंडप से भाग गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी राजी नहीं होने पर घरवाले मौदहा कोतवाली गए।
हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली कस्बे से बीती रात एक दूल्हा मनपसंद बाइक ना मिलने की वजह से मंडप से भाग गया है। काफी मान मनव्वल के बाद भी जब दूल्हा नहीं लौटा तो वधु पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए इन्साफ की मांग की है। फिलहाल पुलिस वर पक्ष को बुला कर आपसी सुलह समझौते की कोशिश में लगी हुई है।
मौदहा कोतवाली कस्बे में रहने वाले युवक की बेटी की शादी बिवांर थाना क्षेत्र में मसगाँव गाँव के रहने युवक से तय हुई थी। बीती रात जब युवक अपनी बरात लेकर वधु पक्ष के दरवाज़े पहुंचा तो वधु पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार बारातियों का स्वागत किया। फलदान के दौरान जब वधु पक्ष ने बाइक की चाबी दी तो दूल्हे ने बाइक की चाबी फ़ेंक दी और पैशन प्रो बाइक की मांग करने लगा। जैसे तैसे लोगों ने समझा बुझाकर फलदान कराया, लेकिन जैमाल के दौरान दूल्हे ने एक बार फिर ड्रामा करते हुए टोपी उतार कर फ़ेंक दी और शादी की रस्में छोड़ कर भाग गया।
वधु के भाई ने बताया की दहेज़ में बाइक देना तय थी तब ब्राण्ड नहीं बताया गया था। हमने दहेज़ में देने के लिए सीडी डीलक्स बाइक भी खरीद ली जिसकी चाबी दूल्हे को फलदान के दौरान दी गई, तब वह पैशन प्रो बाइक की डिमाण्ड करने लगा, और चाबी फ़ेंक दी जैसे जैसे लोगों ने समझा कर फलदान कराया। लेकिन जैमाल के दौरान दूल्हे ने एक बार फिर ड्रामा किया और टोपी उतार कर फेंकते हुए भाग गया। काफी समझाने के बाद भी जब दूल्हा नहीं लौटा तो हमें मौदहा कोतवाली पुलिस के पास इन्साफ के लिए आना पड़ा है।
