Hamirpur News : रिश्तेदार ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में रिश्तेदार ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो।

हमीरपुर में रिश्तेदार ने महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। वायरल करने की धमकी देकर जेवर ऐंठ लिए।

हमीरपुर, अमृत विचार। घर आए रिश्तेदार ने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उससे गहने ऐंठ लिए और बाद में वीडियो वायरल कर दिया। इस घटना से कस्बे में हडकंप मच गया है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पिछले दो मई को उसके पति, ससुर सहित अन्य लोग ग्वालियर इलाज के सिलसिले में गए थे, तभी जनपद जालौन के थाना कदौरा के गांव बागी निवासी मौसेरी सास का लड़का घर आया और सूना घर पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं उसने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके जेवर भी खींच लिए।इसके बाद भी आरोपी ने वीडियो एक रिश्तेदार के मोबाइल पर फारवर्ट कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 452 आईटी एक्ट की धारा 67 सहित अन्य के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार