संभल: शादी के सातवें दिन टूटा सात जन्म तक साथ निभाने का वादा, मांगा तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी के सातवें दिन ससुराल छोड़ने के बाद नौवें दिन दहेज का सामान लेने पहुंची दुल्हन

बहजोई, अमृत विचार। शादी के वक्त सात फेरों के दौरान सात वचन निभाने के साथ ही सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया लेकिन सातवें दिन ही दुल्हन रिश्ता तोडकर ससुराल से चली गई। नवें दिन वापस लौटी तो पति से दहेज में दिया सामान वापस करने के साथ ही तलाक देने को कहा। जब पति नहीं माना तो पत्नी  मर्दानी बन गई और ससुरालियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में अलग अलग रहने की सहमति बनी।  

बहजोई कोतवाली के 1 गांव निवासी युवक की शादी बनियाठेर के गांव की युवती से 19 जून को बड़े धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों ही पक्ष शादी को लेकर खुश थे। शादी के 7 दिन बाद अचानक दुल्हन अपने पिया का घर छोड़ कर चली गई। इसके बाद दुल्हन नवें दिन ससुराल वापस आई।

ससुराल में दुल्हन में दहेज में मिला सामान वापस मांगा तो ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। बोले कि कानूनी रूप से ही सामान दिया जाएगा। जिस पर दुल्हन मर्दानी बन गई और ससुरालियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में आपसी सहमति बनी कि दोनों अलग-अलग रहेंगे और सामान भी वापस किया जायेगा।

पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
लोगों ने पूछा कि सात दिन में ही शादी क्यों तोड़ दी। पत्नी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर लोग चौंक गये। पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसीलिए उसने अलग होने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें- संभल: शौचालय के निर्माणाधीन पानी भरे टैंक में गिरकर इकलौते बेटे की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा