रामपुर: तमंचे के बल पर ममेरे-फुफेरे भाइयों से लूट, पुलिस महकमे में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। मंगलवार देर रात मामा के चालीसवें की रस्म से लौट रहे ममेरे-फुफेरे भाइयों को बदमाशों ने लूट लिया। नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रुकवाकर तमंचे के बल पर उनसे 16 हजार रुपए की नकदी समेत करीब 40 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। एक बदमाश ने तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। जख्मी अवस्था में दोनों लूट पीड़ित भाई थाने पहुंचे तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी शमशाद और ममेरा भाई जाहिद चंदौसी के कुमारपुर गांव में अपने मामा के चालीसवें में शामिल होने गए थे। मंगलवार देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहबाद-चंदौसी मार्ग पर गुलड़िया गांव से निकली तो उनको नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। आरोप है कि उनकी बाइक रोकते ही बदमाशों ने उन पर तमंचे की बट से वार कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने शमशाद के पास से सात हजार और जाहिद से नौ हजार और दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों के सिर पर तमंचों की बटों से वार कर जख्मी कर दिया और पुलिस को न बताने की धमकी देते हुए तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उधर, सीओ केएन आनंद ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह मीटिंग में हैं। लूट की वारदात के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- रामपुर : आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में एक जुलाई को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार