UP Weather : मानसून की हुई एंट्री, तेज बारिश का जल्द खत्म होगा इंतजार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुजरे हफ्ते में दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,लेकिन इसके बाद से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखी जा रही है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की सम्भावना है। हालांकि सभी इलाकों में बारिश जुलाई माह के मध्य तक होने की सम्भावना जताई गई है। इसके पहले उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा साथ ही बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। 

ये भी पढ़ें -UP News : सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

संबंधित समाचार