अमरोहा: टेंपो पलटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले के सैद नागली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात टेंपो पलटने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना सैद नागली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर खादर निवासी हैदर अली का 20 वर्षीय बेटा मोहम्मद सलमान टेंपो चलाता था। बताया गया कि मंगलवार की देर रात सलमान टेंपो लेकर कनेटा गांव से वापस लौट रहा था। लौटते समय फतेहपुर खादर मार्ग के बीच अचानक उसके टैंपू के सामने एक वाहन आ गया, जिसको बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया। 

टेंपो पलटने से चालक उसमें दब गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह टेंपो हटाकर चालक को बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चालक सलमान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के ही सलमान की शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा के आम की महक विदेश तक, मिठास के दीवाने हैं लोग

संबंधित समाचार