वाराणसी : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप, परिजनों ने लगाई इन्साफ की गुहार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा में ससुराल वालों पर विवाहिता को दहेज के लिए मारने का आरोप लगा है। सुमन कुमारी उम्र लगभग 23 वर्ष की शादी साल 2020 में बजरडीहा के लाहौरी टोला के विवेक कुमार प्रजापति के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। विवेक कुमार प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति बजरडीहा क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। सुमन कुमारी की शादी उनके पिता गामा प्रजापति ने अच्छा-खासा दहेज भी दिया था।

सुमन के भाई और भतीजे ने बताया कि अभी पिछले साल ही विवेक की मांग पर हम लोगों ने अपाचे बाइक दिया था। दिन प्रतिदिन विवेक कुमार प्रजापति के घरवालों और विवेक का दहेज डिमांड बढ़ती जा रही थी। अभी हाल ही में उन्होंने फोर व्हीलर की मांग भी कर डाली।  सुमन के परिजनों ने बताया कि विवेक कुमार प्रजापति पहले भी दहेज को लेकर कई बार सुमन को मारपीट चुका था। हम लोगों ने कोई भी शिकायत पुलिस से नहीं की तथा हम लोगों ने अपनी बहन के खुशी के लिए समझौता कर लिया। 

19 (52)

सुमन के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। यह भी आरोप लगाया कि सुमन के ससुराल वालों ने उसके मरने की सूचना तक नहीं दी। पुलिस की सूचना पर परिजन बीएचयू हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों के अनुसार मृतका के शव पर चोट के कई निशाँ मौजूद थे।  उन्होंने प्रशासन से इन्साफ की गुहार लगाई है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच : शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

संबंधित समाचार