Unnao News : विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जानें- पूरा मामला
उन्नाव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।
उन्नाव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की हसनगंज कोतवाली अंतर्गत पचगहना गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी के घुटने फर्श से छूते देख हत्या की आशंका जताई। तहसीलदार व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पैनल से उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने पति को हिरासत में लेते हुए पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
पचगहना गांव में पूजा (20) पत्नी शिवतार पुत्र स्व. कुंवर बहादुर का शव घर की छत में बनी कोठरी में फंदे से लटका मिला। उसका घुटना फर्श से छू रहा था। पति की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचगांव निवासी पिता बच्चा सिंह मौके पर पहुंचे और शव की हालात देख बेटी की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला विवाहिता की मौत से जुड़ा देख प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी।
तहसीलदार जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा। जहां सीएचसी औरास के चिकित्सक अनुराग सिंह व फतेहपुर चौरासी सीएचसी के मनोज गौतम ने पैनल से पोस्टमार्टम किया। पिता ने बताया कि उसने इकलौती बेटी की शादी 6 दिसंबर को 2021 को शिवतार से की थी। इसमें उसने हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। दामाद शटरिंग का काम करता था। शराब का लती होने से वह अक्सर बेटी से मारपीट करता था।
मृतका के जेठ राम औतार ने बताया कि वो घर के दूसरे हिस्से में अलग रहता है। पत्नी के साथ बाग में आम ताक रहा था। बच्चों ने घटना की जानकारी दी तो वह घर पहुंचा। पूजा के एक छह मां की बच्ची भी है।
