सब्जियों के भाव में आया उछाल, टमाटर से लेकर बैगन...जानिए क्या-क्या हुआ महंगा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अभी तक 20 से तीस रुपये किलो बिक रहे टमाटर के दाम अचानक बढ़ गए हैं। इस समय अगर थोक रेट की बात करें तो थोक रेट में पचास रुपये किलो और फुटकर में 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह हरी मिर्च के दामों में  भी इजाफा हो गया है। इसके साथ ही तोरई भी थोक में 60 से 8  रुपये किलो फुटकर में बिक रही है।

बारिश के कारण अचानक सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। अन्य जिलो में से शहर में आने वाली सब्जियों की बात करें तो उनके रेट दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। डेलापीर मंडी के आड़ती सलीम ने बताया कि एक सप्ताह पहले जो टमाटर अभी तक थोक रेट में 10 से 12 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब थोक रेट में पचास रुपये किलो से ऊपर बिक रहा है। इसी तरह आलू के भी दामों में खासा उछाल आया। है। आलू 12 रुपये किलो से 15 रुपये किलो। लौकी 6 रुपये से 20 रुपये किलो तक बिक रही है। 

पानी से बैगन हुआ बेकार 
खेतों में बारिश के कारण बैगन की फसल खराब हो गई है। जिस कारण बैगन के रेट भी बढ़ गए हैं। बैगन जहां 8 रुपये किलो बिक रहा था। अब उसके रेट 25 रुपये किलो तक हो गए हैं। अन्य जगह बारिश होने के कारण सब्जियों के दामों में इजाफा आया है। इसी तरह अदरक ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अदरक इन दिनों बैंगलोर से आ रही है और बाजार में 210 रुपये से लेकर 250 रुपये रुपये किलो तक बिक रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार