संभल: पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार बालक की मौत, 12 श्रद्धालु घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्णवास व बेलोन देवी के दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

बबराला/संभल, अमृत विचार। कर्णवास व बेलोन देवी के दर्शन करते घर लौटते समय श्रद्धालुओं के टेंपो को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई और एक ही परिवार के छह लोगों सहित 12 घायल हो गए।  

 बबराला नगर के मोहल्ला टंकी निवासी टेंपो चालक भूपाल अपनी मां ज्वाला देवी, भतीजे योगेश (11) पुत्र चंद्रप्रकाश, केशव, पुत्री पिंकी व मोहल्ले के ही राजेन्द्र शर्मा, अंगूरी देवी, लीलावती, भागवती, रामादेवी समेत अन्य लोगों को अपने टेंपो से जिला बुलंदशहर के प्रसिद्ध कर्णवास व बेलोन देवी मंदिर में जात लगाने ले गया था। कर्णवास मंदिर में दर्शन के बाद सभी टेंपो में सवार होकर बेलोन आ रहे थे।

 मेरठ-बदायूं मार्ग पर रतनपुर गांव के पास तिराहा पर श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को सामने से आ रही मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जाया गया। इनमें योगेश, राजेन्द्र शर्मा और अंगूरी की हालत नाजुक होने पर दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि मंगलवार देर रात उपचार के दौरान 11 साल के योगेश की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- संभल: शादी के सातवें दिन टूटा सात जन्म तक साथ निभाने का वादा, मांगा तलाक

संबंधित समाचार