बरेली: बकरीद को लेकर जिले में हाई अलर्ट, सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी खास नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बकरीद को लेकर सुरक्षा के सभी व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। शहर की सभी मस्जिद और ईदगाहों पर पुलिस तैनात रहेगी। 

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसर भी भ्रमणशील रहेंगे। बकरा ईद से पहले ही शहर के सभी थाने और अन्य इलाकों में पीस कमेटी की की बैठक भी की जा चुकी है। इसके साथ ही पुलिस संवेदशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ-साथ खुफिया नजर भी रखी जाएगी। जिन क्षेत्रों में पूर्व में कभी बवाल या हंगामे जैसे घटनाएं हुई हैं। वहां भी पुलिस ड्रोन से नगरानी करेगी।

गुरुवार को देश में बकरा ईद का पर्व मनाया जाएगा। इस बीच जिले में किसी तरह की खुराफात न हो इसके लिए भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर के मिश्रित आबादी में  पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। 1/4 न' प्रभारियों को निर्देश दिए गए है। कि वह लगातार भ्रमणशील रहेंगे। 

शहर के अतिसंवेदशील और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखने के साथ ही पुलिस और खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। उन्होने कहा कि अगर कोई भी किसी तरह की खुराफात करता है। तो उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए की साइबर टीम सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है। अगर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का कोई भी गलत संदेश किसी को लेकर गलत टिप्पणी की करने वालों को भी हवालात की हवा खानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- सब्जियों के भाव में आया उछाल, टमाटर से लेकर बैगन...जानिए क्या-क्या हुआ महंगा?

संबंधित समाचार