Deputy CM के स्वास्थ्य बेहतर के आदेश Jalaun के जिला अस्पताल में हवा-हवाई, ठेले पर मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में एंबुलेंस नहीं मिलने पर ठेले से मरीज को लेकर तीमारदार जिला अस्पताल पहुंचें।

जालौन में एंबुलेंस नहीं मिलने पर ठेले से मरीज को लेकर तीमारदार जिला अस्पताल पहुंचें। मरीज को लेकर ठेले पर जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा।

जालौन, अमृत विचार। जिला अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जहां मरीज को घायलावस्था में हाथ ठेले पर इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे इलाज के लिए स्ट्रेचर नहीं दिया गया, बल्कि उसका उपचार 4 पहिए के ठेले पर ही किया गया। मरीज के परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे है, वहीं जिम्मेदार जांच की बात कह रहे है।

जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रवि नाजुक हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा हुआ था। जहां परिजन उसे एंबुलेंस न मिलने पर चार पहिए के ठेले पर लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए उसका उपचार  ठेले पर ही करना शुरू कर दिया।  प्रथम उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

ठेले पर इलाज के बारे में जब घायल की मां पिंकी से बात की तो उसने बताया कि एंबुलेंस को कई बार फोन किया, जहां एंबुलेंस के कर्मियों ने कहा कि वह जल्द एंबुलेंस पहुंचा रहे हैं, मगर 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए रात में ठेले पर लाना पड़ा। वहीं मामले को लेकर एसीएमओ वीरेंद्र सिंह ने जांच की बात कही है।

 

संबंधित समाचार