बरेली: शहर में भामाशाह की प्रतिमा होगी स्थापित, मेयर ने की घोषणा
रोटरी क्लब में मंगलवार रात हुए कार्यक्रम में मेयर समेत कई लोग हुए सम्मानित
बरेली. अमृत विचार। रोटरी क्लब में मंगलवार रात हुए मेरी बरेली कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि भामाशाह केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए पूजनीय हैं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की ओर से शहर में भामाशाह की प्रतिमा की स्थापना और प्रतिष्ठित स्थल का नामकरण भामाशाह के नाम पर करने की घोषणा की। इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बदायूं नगर के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भामाशाह हमारे आदर्श होने के साथ प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी प्रतिमा किसी चौराहे या पार्क में लगने से जनपद वासियों के लिए गौरव की बात होगी। वैश्य समाज के डॉ. आशीष गुप्ता को भामाशाह गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता को भी वैश्य शिरोमणि भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
भामाशाह की जयंती पर मुख्य अतिथि और मेयर ने मेरी बरेली पत्रिका के विशेषांक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम आयोजक गीतकार डॉ. दीपंकर गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता समाजसेवी विरेंद्र स्वरूप अग्रवाल ने की। उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, डाॅ. हरिओम गुप्ता, मनोज गुप्ता, आदित्य विभु गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, अजय चौहान ,धर्मपाल गुप्ता नरेश पाल गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सुभाष पटेल, संदीप गुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: पासपोर्ट सत्यापन में चौकीदार के जरिए रिश्वत लेने में हेड कांस्टेबल निलंबित
