बरेली: पासपोर्ट सत्यापन में चौकीदार के जरिए रिश्वत लेने में हेड कांस्टेबल निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पासपोर्ट सत्यापन के लिए हेड कांस्टेबल ने गांव के चौकीदार को लगा दिया। उसके जरिए ही रिश्वत ली। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

थाना कैंट में तैनात हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह को नबी नगर निवासी मो. फरजान के पासपोर्ट सत्यापन का काम दिया गया था। जोगेंद्र खुद गांव नहीं गया। उसने गांव के चौकीदार जाहिद अली को पासपोर्ट की जांच के लिए फरजान के घर भेज दिया। जाहिद अली ही फरजान के घर से आधार कार्ड समेत अन्य कागजात लेकर आया। उसने फरजान से 500 रुपये की भी मांग की। इस पर फरजान से जाहिद को 400 रुपये दिए। इस मामले में हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में हादसे के बाद यात्रियों ने रोडवेज चालक को जमकर पीटा, बरेली के रेस्ट रूम में मौत

संबंधित समाचार