बरेली: बिथरी इंस्पेक्टर समेत 11 को जिला जज ने भेजा नोटिस, तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीवानी न्यायालय में विचाराधीन केस के बावजूद विधि विरुद्ध तरीके से निकास निकलवाने का मामला

बरेली, अमृत विचार। दीवानी न्यायालय में विचाराधीन केस के बावजूद विधि विरुद्ध तरीके से निकास निकलवाने के मामले में विपक्षीगण से मिलीभगत के आरोपी बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज, लेखपाल समेत 11 के विरुद्ध क्रिमिनल रिवीजन को जिला जज विनोद कुमार ने एडमिट कर लिया है। विपक्षीगणों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले में सुनवाई को 18 जुलाई की तिथि नियत की है।

वादी कुलदीप पटेल के अधिवक्ता हर्ष अग्रवाल ने बताया कि ग्राम डोहरिया निवासी कुलदीप के मकान के सामने रामसेवक, शैंकी, अनादि पटेल उर्फ राजू, जोगेंद्र उर्फ गुड्डू, ओम प्रकाश और लाल बहादुर के मकान का पिछला हिस्सा है, जिस पर दशकों पुरानी दीवार खड़ी थी।

वादी के मकान के सामने विपक्षीगण ने 25 मार्च को पुलिस और लेखपाल से साठगांठ कर अपनी दीवार को गिराकर पीड़ित के मकान के सामने दीवार तोड़कर निकास निकाल लिया। जबकि विपक्षीगण के मकान का शुरू से ही वादी की तरफ दरवाजा, खिड़की अथवा निकास नहीं रहा था।

निकास निकाले जाने को लेकर विवाद होने पर कुलदीप ने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया था, जो विचाराधीन है। सीजेएम कोर्ट ने कुलदीप की अर्जी 19 मई को खारिज कर दी। निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए जिला जज की अदालत में फौजदारी निगरानी दाखिल की।

यह भी पढ़ें- बरेली: शहर में भामाशाह की प्रतिमा होगी स्थापित, मेयर ने की घोषणा

संबंधित समाचार