Farrukhabad News: बरात देखने गई छह साल की बालिका को बनाया हवस का शिकार, आरोपी अक्सर लड़कियों से करता था छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में छह साल का बालिका के साथ दुष्कर्म।

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थानाक्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गांव में आई बरात देखने गई छह साल की बालिका को एक युवक बारिश के दौरान पकड़ ले गया। खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन बालिका की खोज करते रहे। करीब ढाई घंटे बाद बालिका खेत की ओर से आती हुई दिखाई दी। जिसको परिजन घर ले गए। बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बालिका का डाक्टरी परीक्षण भी कराया जाएगा।

राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण की पुत्री की बरात आई थी। बैंडबाजा की आवाज सुनकर गांव के बच्चे बरात देखने गए। एक ग्रामीण की छह साल की पुत्री भी बरात देखने गई। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। इससे सभी बच्चे भाग कर  घर चले गए, लेकिन एक ग्रामीण की छह साल की पुत्री घर नहीं आई। रात दस बजे तक पुत्री घर नहीं आई तो पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ उसकी खोज करने गांव में निकले।

रात करीब 11.30 बजे मंदिर के पास रोड किराने खेत के पास से आती हुई दिखाई दी। वह पूरी भींगी थी और शरीर पर मिट्टी लगी थी। हाथ में नेकर पकड़े हुई थी। पिता उसको लेकर घर आए। पुत्री ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि एक लड़का उसको कंधे पर उठाकर खेत की ओर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। गांव में रहने वाला युवक मल्लू अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है। इस कारण वह छेड़छाड़ के मुकदमे में जेल भी गया था।

मोबाइल में मल्लू की फोटो पिता ने पुत्री को दिखाई तो पुत्री ने उसको पहचान लिया और बताया कि यही लड़का उसको पकड़ कर ले गया था। पुत्री को लेकर पिता थाने गया और मल्ले के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष दवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि जांच में घटना सही पाई गई है। मल्ले के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार