मिशन 2024 : प्रबुद्धजनों से संपर्क अभियान में जुटे प्रकाश पाल, डॉ आरती, संजय, सालवान आदि सम्मानित
कानपुर में प्रबुद्धजनों से संपर्क अभियान में जुटे प्रकाश पाल।
कानपुर में प्रबुद्धजनों से संपर्क अभियान में जुटे प्रकाश पाल। डॉ आरती, संजय, सालवान आदि सम्मानित। अभियान में जगदीश, रंजीता पाठक भी।
कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा कीलकांटे कसने में जुट गई है। महाजनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों से संपर्क व विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान भी किया गया है। इसकी कमान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संभाली है। उनके नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस दौरान मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूर्ण होने पर चलाए जा रहे हैं महासंपर्क अभियान का इसे हिस्सा बताया जा रहा है।
पाल ने आज अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी संजय सिंह,नेशनल खिलाड़ी प्रदीप सालवान, मेडिकल कॉलेज कि पूर्व प्राचार्य डॉ आरती लालचंदानी,शहर के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश चंद्र गुप्ता, एमईएस बिल्डर एसोसिएशन के नेशनल सीनियर वाइस चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, बागपुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सिंह, रामलला इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश दीक्षित, पूर्व विकास अधिकारी दीपनारायण चौहान, कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह एवं पूर्व महामंत्री कपिल दीप सचान सहित दर्जनों नगर के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
इन विशिष्ट जनों से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ शहर उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी भी रहे। पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय का मूल मंत्र को चरितार्थ किया जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोङ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला और 11.8 करोड़ घरों में नल से जल और 100% घरों में बिजली पहुंची। इसके साथ ही 48.3 करोड़ जनधन खाते खोलकर देश के गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा । निरोगी जीवन के अंतर्गत आयुष्मान भारत के तहत 10.7करोङ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर और 4.5करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज देने का काम किया गया। कोरोना कालखंड में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत 220 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज दिए गए।
विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप देश स्थापित हुआ है। चिकित्सक डॉ अनूप अवस्थी, अध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष विद डॉ रमेश चिंतक व्यवसाई आशीष सेठी से भी संपर्क किया गया। अभियान में मुख्य रूप से भाजपा कानपुर उत्तर की जिला उपाध्यक्ष रंजीता पाठक, जगदीश तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे।
