Bakrid 2023 : Jalaun में ईद-उल-अजहा पर्व पर कायम रहे सौहार्द सलामत रहे मुल्क की मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में जज्बे के साथ दी गई कुर्बानी।

जालौन में ईद-उल-अजहा पर्व पर कायम रहे सौहार्द सलामत रहे मुल्क की मांगी दुआ। ईदगाह पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर मुबारकबाद दी।

जालौन, अमृत विचार। ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे जिले में बड़ी आस्था और शिद्दत के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक की मस्जिदों में नमाज अता की गई। इस दौरान अकीदतमंदो के सिर सजदे में झुके। अल्लाह से मुल्क की सलामती और देस में आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। बड़े जज्बे के साथ कुर्बानी दी गई। ईंदगाह पर सपा, बसपा, कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर एक दूसरे के गले मिलकर मुबारक बाद दी। इस दौरान प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा।

गुरुवार को शहर में ईद- उल- अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही आस्था और शिद्दत के साथ मनाया गया। शहर की मस्जिदों मे नमाज पढ़ी गई। करसान रोड स्थित सुन्नी ईदगाह में शाही इमाम हाफिज फीरोज अली रहमानी, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में धर्मगुरु अब्दुल जब्बार, अम्बेडकर चौराहा स्थित क्लब की मस्जिद में सदर इमाम जमील कादरी, नबी की मस्जिद में शहर इमाम मंजूर बरकाती, कसाई मण्डी मस्जिद में हाफिज अनवार, बघौरा स्थित मस्जिद में इमाम अजीज रजा, दादूपुरा जामा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अहमद, आजाद नगर बड़ी मस्जिद में हाफिज जुनैद चिश्ती,  नया पटेल नगर नूरानी मस्जिद में कारी मुस्तकीम, नीलवरी मस्जिद में हाफिज फज्ले अजीम, लहारियापुरवा मस्जिद में गुलाब हसन वहीं देवबंद अकात में राम नगर ईदगाह में मौलाना मुहम्मद मियां नदवी, जामा मस्जिद में मुफ्ती तलहा अंसारी, पीरो वाली मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुही, तिलक नगर में मौलाना जैद के स्थित शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना अकबर अली ने बकरीद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उलमाओं ने मुल्क की सलामती और आपसी सौहार्द बने रहने के लिए दुआएं मांगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर,महेश दिवेदी सर, पूर्व नारायन दास अहिरवार, महेश शिरोमणि, सांसद राजा भैया, कमल दौहरे, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार ने ईदगाह पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी। जिलाधिकारी चांदनी सिंह, एसपी डॉ. ईरज राजा, एडीएम पूनम निगम ने सभी को शुभकामनाएं दी।

सम्मानित किए गए सफाई कर्मी

शहर के रामनगर स्थित ईदगाह पर नमाज के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों को नगर में स्वच्छता के लिए किए गए कार्य पर सराहना के साथ सम्मानित किया गया। कहा गया कि सफाई कर्मी वह कड़ी है जिसकी बदौलत कोई भी शहर या गांव हो साफ स्वच्छ रह पाता है। सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, ईओ विमलापति स्मृति चिंह देकर सम्मान किया।

 

संबंधित समाचार