Farrukhabad: कबर में जा चुके वृद्ध का जारी हो गया ड्राइविंग लाइसेंस, वर्ष 2020 में हुई मृत्यु, एआरटीओ से हुआ जारी
फर्रुखाबाद में कबर में जा चुके वृद्ध का जारी हो गया ड्राइविंग लाइसेंस।
फर्रुखाबाद में कबर में जा चुके वृद्ध का जारी हो गया ड्राइविंग लाइसेंस। वर्ष 2020 में मृत्यु हुई। मार्च 2021 में एआरटीओ से लाइसेंस जारी हुआ।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। ड्राइविंग लाइसेंस की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद कबर में जाने के छह माह बाद 70 वर्षीय वृद्ध का एआरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस जारी हो गया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। गलत तरीके से लाइसेंस जारी करने का आरोप आरआई पर लगाया गया है। उनकी शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी गई है। इसमें जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी हैं, फिर भी फर्जीवाड़े का खेल नहीं थम रहा है। लर्निंग लाइसेंस बनाने की पूरी प्रक्रिया मोबाइल के माध्यम से होती है। स्थाई लाइसेंस के लिए ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया करने के बाद एआरटीओ कार्यालय में वाहन चलाने का टेस्ट, फोटो खिंचाने और खुद का सत्यापन कराने के लिए जाना पड़ता है। यह सब प्रक्रियां होने के बावजूद मर चुके वृद्ध का डाइविंग लाइसेंस जारी हो गया। शहर कोतवाली के मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी इशरत मीर खान का नगर पालिका से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
इसमें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन 7 नवंबर 2020 को किया गया था। जिसमें मृत्यु की तिथि 10 अक्तूबर 2020 दिखाई गई थी। इशरत मीर खान के कबर में जाने के बाद उनका स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस 31 मार्च 2021 को एआरटीओ कार्यालय से जारी हो रहा है। इसकी शिकायत फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता सुनील कनौजिया ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजी है।
इसमें मर चुके वृद्ध का गलत तरीके से ड्राइविंग लाइसें जारी करने का आरोप आरआई जीवन कुमार पर लगाया है। एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार फैला होने का भी आरोप लगाया है। इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। आवेदन के साथ आधार नंबर मोबाइल पर सत्यापित होता है। फीस भी ऑनलाइन जमा होती है।
किसी ने लाभ पाने के लिए यह सब फर्जीवाड़ा किया होगा। जिस व्यक्ति के खाते से फीस कटी और मोबाइल नंबर जिसका लाइसेंस पर पड़ा है। वह सबसे ज्यादा दोषी है। उनके पास कागज आएंगा तो वह ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डाल कर पूरी जांच कर मामले का खुलासा करेंगे।
