बरेली: सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर ट्रैफिक लाइट शुरू, जाम से बढ़ेंगी दिक्कतें
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस ने पीलीभीत रोड के सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल शुरू कर दिए हैं। गुरुवार सुबह सिग्नल शुरू होने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई, क्योंकि करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सीवर लाइन बिछाने की वजह से खोदाई हो रही है। रेड सिग्नल पर वाहनों के रुकने से जाम लग गया।
ग्रामीण जल निगम की कार्यदायी संस्था जहां खोदाई कर रही है, उससे पहले ही डिवाइडर के कट से ट्रैफिक मोड़ कर दूसरी लेन की तरफ डायवर्ट कर दिया था। इसकी वजह से पहले से ही दिक्कतें हो रही हैं। अब सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर ट्रैफिक लाइट शुरू होने से और दिक्कत बढ़ेंगी। सुरेश शर्मा नगर चौराहे से करीब एक किलोमीटर पहले सौ फुटा चौराहे पर भी बंद ट्रैफिक लाइट शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Bareilly: रेलवे लाइन पर मिला आइटीबीपी के जवान का शव
