हरदोई: खेल-खेल में रजबहा में गिरने से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/हरदोई। हरदोई विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कलौली की छह वर्षीया मासूम बालिका खेल-खेल में रजबहा में गिरने से उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। अभिभावकों की थोड़ी अनदेखी से उसका जीवन चला गया। 

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना की ग्राम सभा कलौली के हरिपाल की छह वर्षीया बालिका अंजू बुधवार को गांव के किनारे परिजनों के साथ रजबहा गयी थी, वहीं पर सरेहरी रजबहा गुजर रहा है। परिजनों के अनुसार वह खेल खेल में रजबहा के पास पहुंच गई। 

वहीं फिसलकर रजबहा में चली गई। काफी देर बाद वापस नहीं आयी तो उन्होंने रजबहा के पास देखा, उसके पास कटोरी उतरा रही थी। उसके बाद परिजनों ने रजबहा में तलाश की, वह मृत अवस्था में देखी गई। परिजनों की थोड़ी सी चूक से मासूम बिटिया का जीवन चला गया। 

इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हरिपाल की बड़ी बिटिया जो गांव के प्राइवेट स्कूल में केजी की छात्रा थी, वह अभी काफी खुशहाल थी। परिवारजनों व मोहल्लों के सभी की चहेती थी। उसकी उपस्थिति से सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग काफी दुखी हैं। परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें:-PPS Officers Transfer: यूपी में पीपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

संबंधित समाचार