राजा भैया के पिता ने ट्वीट कर कहा- भारत को एक हिंदू राज्य घोषित करने का अवसर खो रही बीजीपी
लिखा अगले चुनाव में कितनी सीट मिलेगी बहस का विषय
प्रतापगढ़। इन दिनों अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को भाजपा पर ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट पर लोग चर्चा कर रहे हैं। उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा पर तंज किया।
लिखा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, यह बहस का विषय है। लेकिन वह भारत को एक हिंदू राज्य घोषित करने का अवसर खोती जा रही है। दोबारा यह अवसर नहीं मिलेगा और वह भी बगैर किसी वैध कारण के। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना रहा।
बीते दिनों में वह प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्वीट पर रीट्वीट किया, लिखा यह आश लगाए बैठे रहिए हिंदु वोट बैंक आपके मुस्लिम तुष्टीकरण से बुरी तरह कट रहा है। इसके पूर्व प्रतापगढ़ जेल प्रशासन पर सवाल खड़ा किए। उदय प्रताप सिंह हमेशा हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए ट्वीट करते रहते हैं। अब नया ट्वीट चर्चा का विषय बना है।
यह भी पढ़ें:-UP News: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की अस्पताल से मिली छुट्टी, हमले में इस्तेमाल वाहन बरामद
