प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से की बात, फोन पर वैनगर के विद्रोह और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा के साथ ही यूक्रेन के साथ जारी युद्ध पर बातचीत व कूटनीति का रास्ता अख्तियार करने का एक बार फिर आह्वान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, "उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।" बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को रूस में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति का रास्ता अख्तियार करने का अपना आह्वान दोहराया। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयास जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- चुनावी बांड की 27वीं किस्त को मंजूरी, सोमवार से शुरू होगी बिक्री

संबंधित समाचार