KGMU में महिला से गहने हड़पने वाला गिरफ्तार, CCTV की मदद से पुलिस ने की आरोपित की पहचाना
लखनऊ/अमृत विचार। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में बेटी के संग इलाज करने आई महिला की मदद करने के बहाने गहने हड़पने वाले एक जालसाज को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास लगभग पांच लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद की गई है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कुडियाघाट के समीप पुलिस ने चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत हरदासीखेड़ा निवासी गुरु प्रसाद को धर दबोचा।
आरोपित के पास एक बाइक समेत पांच लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि गत दो जून को सीतापुर जनपद के बिसवां निवासी मालती देवी मां रघुराई के साथ केजीएमयू में इलाज कराने कराई थी। मां को ओपीडी में बैठा कर मालती पर्चा बनवाने चली गई थी। इसी बीच गुरु प्रसाद रघुराई के पास पहुंचा और स्वंय को केजीएमयू कर्मी बता जल्द जांच कराने का झांसा दिया। आरोपित रघुराई को ओपीडी से निकाल कुछ दूरी पर पहुंचा। इसके बाद आरोपित ने गहने निकालने के लिए कहा।
हालांकि वृद्धा ने गहने निकालने से मना कर दिया, लेकिन आरोपित ने जांच का हवाला देते हुए गहने उतरवा लिए। इसके बाद आरोपित ठगी की वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। ओपीडी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित की फुटेज कैद होने पर पुलिस ने उसकी पहचान कर कुडियाघाट के समीप से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-Rotary Club of Lucknow: संगीता मित्तल चुनी गई रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ की नई अध्यक्ष
