Railway News : गोरखपुर अयोध्या पैसेंजर ट्रेन का ब्रेक जाम, मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बभनान/ गोंडा, अमृत विचार। गोरखपुर से चलकर अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे वाली बोगी से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में ट्रेन को बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर तकनीकी खराबी को दूर किया गया तब जाकर ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

गोरखपुर- अयोध्या पैसेंजर ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी की ट्रेन की बोगी से धुआं निकलता देख अनहोनी की आशंका से पूरे ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। बाद में जब ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन पर रुकी तो पता चला कि ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे वाली बोगी का ब्रेक जाम हो गया है जिसके चलते ब्रेक की रगड़ से धुआ निकाल रहा है। आरपीएफ के जवानों व रेल कर्मचारियों द्वारा ट्रेन के यात्रियों को ब्रेक की रगड़ से धुआं निकलने की बात बताई गई तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर ब्रेक को सही किया इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस बीच ट्रेन लगभग 35 मिनट तक बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। 

15 (41)

स्टेशन मास्टर बभनान भागीरथी प्रजापति ने बताया कि ट्रेन 11:18 पर बभनान पहुंची बाद में कर्मचारियों ने इसके ब्रेक को सही किया और ट्रेन 11:50 पर गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें -बहराइच : प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया तो परिवार के लोगों ने पीटा, हत्या कर शव लटकाने का आरोप

संबंधित समाचार