टोयोटा और एमजी मोटर इंडिया की बिक्री में बढ़ोतरी, जानें जून के आंकड़े
नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 19,608 इकाई हो गई है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
टीकेएल ने जून, 2022 में 16,512 इकाई थोक बिक्री की थी। कंपनी के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने बयान में कहा, “अर्बन क्रूजर और इनोवा हाईक्रॉस के बाजार में आने के बाद से हमें ग्राहकों से लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
” उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी उत्पाद- कैमरी हाइब्रिड, फॉर्चुनर, लीजेंडर, वेलफायर, ग्लैंजा और हाल ही में पेश हाईलक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिक्री जून में 14 प्रतिशत बढ़कर 5,125 इकाई पर
नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 5,125 इकाई हो गई है।
कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। एमजी मोटर इंडिया ने जून, 2022 में 4,504 इकाई खुदरा बिक्री की थी। कंपनी ने कहा, “बिपरजॉय चक्रवात के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई, लेकिन अब मानसून के बाद ग्राहक मांग बढ़नी चाहिए क्योंकि देश में एक साथ कई त्यौहार आने वाले हैं।
” कंपनी ने कहा कि साल 2023 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में उसकी बिक्री 40 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 14,682 इकाई रही थी, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 10,519 इकाई रही थी।
ये भी पढ़ें - समृद्धि राजमार्ग पर वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा फिर आया सामने, बना हुआ है हादसों का सिलसिला
