Fatehpur Accident: डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर, मामा-भांजी की मौत, परिजन रो-रोकर हुए बदहवास
फतेहपुर में सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत।
फतेहपुर में डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
फतेहपुर, अमृत विचार। जनपद स्थित कस्बा जहानाबाद सनी गढ़वा समीप हाईवे पर बारिश की रिमझिम के बीच डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। श्यामू निवासी बोहारा उम्र 32 वर्ष वर्ष अपनी भांजे और भांजी को लेकर जहानाबाद स्थित बाजार आए हुए थे।
बाजार करने के बाद वहां अपने घर बोहरा जा रहा तभी सनी गढ़वा समीप गायत्री हॉस्पिटल के सामने डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्यामू उम्र उम्र 32 वर्ष तथा जासमीन पुत्री पुनी उम्र 9 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि नमन पुत्र पुन्नी उम्र 7 वर्ष घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
