आप सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने ट्वीट में कहा, ''पवित्र भजनों और शांति के बीच, मैंने अपनी आंखें बंद की, मत्था टेका और प्रार्थना की।

परिणीति चोपड़ा का मेरे साथ होना और भी खास था। आज अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी में आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।'' राघव और परिणीति ने 13 मई को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सगाई की थी। 

ये भी पढे़ं- ओडिशा: नक्सलियों ने जलाईं पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन

संबंधित समाचार