अयोध्या: कैंची पर रख रहा था धार, तीन उंगलियां कटीं और सीने के बगल घाव से गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। रोज चाकू, छूरा, उस्तरा और कैंचीं पर धार रखता था। इसके लिए बाकायदा सेवरा बाजार मोड़ पर दुकान खोल रखी थी, लेकिन शनिवार को अपनी ही कैंची पर धार रखने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। तीन उंगलिया कट गई और सीने के बगल घाव हो गया। परिवार ने उपचार के लिए गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुँचाया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी 22 वर्षीय प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र अनंतराम ने रायबरेली हाईवे पर इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा बाजरा मोड़ पर शान रखने की दुकान कर रखी है। शनिवार को पूर्वान्ह 11:30 वह अपनी दुकान पर अपनी ही कैची पर धार रख रहा था कि इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। उसकी तीन उंगलियां धार रखने वाली मशीन की चपेट में आ गई और कट गई। हड़बड़ी में उसके शरीर का बायां हिस्सा भी धार रखने वाली मशीन की चपेट में आ गया और सीने के बगल गंभीर घाव हो गया। 

मामले की जानकारी पर परिवार व आसपास के लोगों ने उसको उपचार के लिए दोपहर 1:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने परीक्षण के बाद प्रेम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है।

यह भी पढ़ें : SGPGI : 5 साल के बच्चे की डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी, सांस की नली में फंसी थी जीभ

संबंधित समाचार