चंद्रशेखर के हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अंबाला से पकड़े गए चारों आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में से तीन के नाम लविश, आकाश और पोपट हैं। यह तीनों युवक रणखंडी गांव के रहने वाले हैं। 

वहीं एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर का रहने बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ के बाद ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हमले को लेकर खुलासा कर सकती है। बता दें कि भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कार सवार युवकों ने देवबंद में जानलेवा हमला किया था।

इस हमले के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था, इसके साथ ही पुलिस ने जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई कार को मिरगपुर गांव से बरामद किया। पुलिस ने जिस कार को बरामद किया उस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 है।

यह भी पढ़ें : SGPGI : 5 साल के बच्चे की डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी, सांस की नली में फंसी थी जीभ

संबंधित समाचार