मुथूट माइक्रोफिन ने 1,350 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास किया आवेदन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुथूट माइक्रोफिन ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये 1,350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बाजार (सेबी) के पास प्रारंभिक कागजात दाखिल किए हैं।

महिला ग्राहकों को छोटे ऋण उपलब्ध कराने वाली कंपनी के आईपीओ में 950 करोड़ रुपये के नए शेयर हैं, जबकि 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है।

शुक्रवार को दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार कंपनी को आईपीओ से पहले 190 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने और अन्य उपयोग के लिए करेगी। 

यह भी पढ़ें- अमेरिकी पत्रिका ने पश्चिम एशिया में भारत के अहम शक्ति के रूप में उभरने पर डाला प्रकाश 

संबंधित समाचार