कुशीनगर: मामूली कहासुनी में महिला के सिर पर रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे बैठने को लेकर हुये विवाद में पड़ोसी ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्यामपट्टी गांव निवासी महंथ गोंड रोजी रोटी के जुगाड़ में लखनऊ में काम करता है। गांव स्थित घर पर उसकी पत्नी मंजू देवी (30)अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी।

मंजू घर के नजदीक स्थित सड़क के किनारे आ कर कभी कभार बैठती थी। मंजू का सड़क के किनारे बैठना पड़ोसी हेमंत लाल श्रीवास्तव के परिवार को नागवार लगता था। शनिवार को सड़क के किनारे आ कर बैठी मंजू को हेमंत ने रोका। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। नाराज हेमंत लाल ने मंजू को लोहे की राड से जम कर पीटा। 

स्थानीय लोग महिला क़ो गंभीर रुप से घायल समझ सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद सीओ तमकुहीराज जीतेंद्र सिंह कालरा और एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंच कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गाली देने के विरोध में युवक के पेट में घोंपा चाकू, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

संबंधित समाचार