बरेली: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही महिला के एडिट कर बनाए अश्लील फोटो, अब कर रहा ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल सर्विस की तैयारी कर रही महिला के किसी शख्स ने उसके फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें, प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। 25 जून को एक मोबाइल नंबर से उसके व्हाट्सएप नंबर पर उनका एडिट किया हुआ अश्लील फोटो भेजा गया। इसके बाद 27 जून को दोबारा दूसरे नंबर से महिला का अश्लील फोटो लगाकर भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।

इसके बाद तुरंत ही तीसरे नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। जिसके बाद 28 जून को महिला पुलिस ऑफिस पहुंची। जहां उसने पूरे मामले की एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत कर जानकारी दी। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- केरल: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने किया मुसलमानों से यूसीसी विरोधी दुष्प्रचार में न फंसने का आग्रह  

संबंधित समाचार