Banda News : पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन, लंबी उम्र की कामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन।

बांदा में पार्टी कार्यालय में केक काटकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लंबी उम्र की कामना मांगी।

बांदा, अमृत विचार। सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल में मरीजों और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का फल वितरित किए। उनके चित्र के आगे रखकर केक काटा और संकट मोचन व महेश्वरी देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की। जिला अस्पताल में तकरीबन एक दर्जन सपाइयों ने रक्तदान किया। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को सपाइयों ने लोक कल्याण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। सुबह संकट मोचन व महेश्वरी देवी मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु होने की कामना की। प्रसाद वितरण किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों और नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। बुजुर्गों से उनकी समस्याएं जानीं।

Akhilesh Yadav News

दोपहर को शहर के बिजलीखेड़ा स्थित जिला पार्टी कार्यालय में पूरे जोश और उल्लास के साथ केक काटा गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बैठक में संविधान और लोकतंत्र बचाने तथा समाजवादी विचार धारा जन-जन तक पहुंचाने को लोक जागरण अभियान शुरू करने की रूपरेखा तय की गई। बबेरू विधायक विशंभर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिन की बधाई देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

दोपहर बाद जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा, ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’, प्रियांशु गुप्ता, लाखन निषाद, मुन्ना सिंह पटेल, लालमन यादव, रामबाबू वर्मा, योगेंद्र यादव, रोहित कुशवाहा, पंकज यादव, धर्मेंद्र सेंगर, राजेंद्र यादव, दीप्ति वर्मा आदि ने रक्तदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की।

इस मौके पर एजाज खान, रामराज पटेल, विवेक बिंदु तिवारी, रामपाल प्रजापति, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, अचिन खरे. महिला सभा जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, नीलम गुप्ता, रजनी, उर्मिला वर्मा, किरन वर्मा,  कुतैबा जमां, बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्मपाल वादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, अशोक पांडेय, वीरेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मौला बक्स, विनय प्रजापति आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार