प्रयागराज: शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म तो टूटा रिश्त, युवती की बातें सुन दंग रह गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। शादी के तीन महीने बाद विवाहिता मां बन गई। बच्चे के जन्म की खबर जब उसके ससुराल वालों को मिली तो मानो धरती फट गई हो। दरसअल दो दिन पहले ही विवाहिता ने मायके में एक बच्चे को जन्म दिया। जब इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। 

जिसके बाद लड़की के मायके में जब पंचायत हुई तो लड़की की सच्चाई खुलकर सामने आई। दरसअल विवाहिता ने पंचायत में कुबूल किया कि यह बच्चा उसके प्रेमी का है। जो इसी गांव का रहने वाला है। उसकी शादी घरवालों ने जबरन दूसरी जगह कराई है। पंचायत में दोनो पक्ष के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद विवाहिता का पति दिल्ली चला गया है। पंचायत में दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से अलग हो गए। 

लड़की का विवाह उसके प्रेमी से कराने की बात भी तय हो गई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। मामला मऊआइमा इलाके का है। गंगानगर के मऊआइमा थाना अंतर्गत एक गांव के एक युवक की शादी प्रतापगढ़ में करीब तीन माह पूर्व हुई थी। युवक दिल्ली में नौकरी करता है। शादी के बाद वधू दो बार ससुराल आई। फिर नाना प्रकार की बीमारी का बहाना बनाकर महीनों से ही अपने मायके में रहने लगी।

एक दिन पहले उसके पति के पास सूचना गई कि उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह सुनकर युवक अवाक रह गया। उसे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। आखिरकार उसने सारी बात अपने घरवालों को बताई। घरवाले भी इस घटनाक्रम को सुनकर हैरान रह गए।शादी की अगुवाई करने वाले युवक के मामा को बुलाया गया। गुस्साए युवक ने मामा को चप्पलों से पीट डाला। 

इसके बाद घरवालों ने किसी तरह से बीच बचाव कर माहौल को ठंडा किया। लड़के के परिजनों ने उसके मामा को पूरा घटनाक्रम बताते हुए पूछा कि कैसा रिश्ता करवाए कि नवविवाहिता ने तीन महीने में ही बच्चे को जन्म दिया। लड़के के मामा ने नवविवाहिता के मायके वालों से संपर्क किया तो वह लोग भला बुरा कहने लगे। लड़के का आरोप था कि सारी जानकारी मामा को थी। फिर भी उन्होंने ऐसा किया है। 

इसके बाद शुक्रवार को सारे लोग नवविवाहिता के घर गए। जहां पंचायत होने लगी। पंचायत में जमकर मारपीट हुई। फिर बिरादरी के मुखिया को बुलाया गया। नवविवाहिता लड़की को पंचायत के समक्ष पूछा गया तो उसने बताया कि गांव के ही युवक से वह प्रेम करती थी। उसी से उसका रिश्ता हुआ था। यह बच्चा भी उसी का है। वह शादी के लिए राजी नहीं थी, लेकिन घरवालों ने जबरन उसकी शादी कराई है।

लड़की के बयान के बाद माहौल और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में लात घूसे चलने लगे। गांव वालों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। युवक वहां से नाराज होकर चला आया। आते समय उसने कहा कि वह किसी भी सूरत में लड़की को अपने साथ नहीं रखेगा। वहां से निकलने के बाद वह दिल्ली अपनी ड्यूटी पर चला गया।

दूसरी तरफ युवती के प्रेमी और उसके परिजनों को बुलाया गया। प्रेमी ने परिजनों के समक्ष गुनाह कबूल कर लिया।  उसके बाद पंचायत में यह तय हुआ है कि वधू पक्ष के लोग युवक के परिजनों का सामान वापस देंगे। वर पक्ष कोई सामान कन्या पक्ष को नहीं लौटाएगा। युवती और उसके प्रेमी आपस में शादी करेंगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर पक्ष कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लड़के के पिता का कहना है कि  पंचायत ने जो निर्णय लिया है, वह सही है। पुलिस को इस मामले कोई सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव