बहराइच: पीआरवी वाहन हुई खराब तो ई-रिक्शा से टोचन कर ले गई पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। गोंडा रोड पर एक पीआरवी वाहन शनिवार को खराब हो गई। जिस पर उसे ई रिक्शा से खींचकर मैकेनिक के यहां ले जाया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहराइच में पीआरवी वाहन संख्या 1554 फील्ड में जाने के लिए तैयार रहती है। 

शनिवार को किसी के फोन वाहन लेकर पुलिस कर्मी गोंडा मार्ग पर गए। तभी वाहन खराब हो गया। काफी प्रयास के बाद भी वाहन स्टार्ट नहीं हुआ तो पुलिस कर्मियों ने ई रिक्शा चालक से मदद मांगी। ई रिक्शा में पीआरवी वाहन को जोड़ा गया।

इसके बाद उसे मैकेनिक के यहां ले जाया गया। पीछे से पुलिस कर्मी भी धक्का देते दिखे। इसका मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह की बात लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल

संबंधित समाचार