National Doctor Day: डॉक्टर्स डे पर मिलिए उन चिकित्सकों से जो मरीजों की सेवा को मानते हैं पहला काम
लखनऊ, अमृत विचार। आज एक जुलाई है। आज डॉ.बिधान चंद्र राय का जन्मदिवस भी है। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सकों के अमूल्य योगदान को याद करने के लिए नेशनल डॉक्टर डे (National Doctors Day) हर साल मनाया जाता है।
जिस तरह से डॉ. बिधान चंद्र राय चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने के साथ ही समाज सेवा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी बने। उनका पूरा जीवन चिकित्सकों के लिए प्रेरणाश्रोत है।
आज डॉ.बिधान चंद्र राय के जन्मदिवस के अवसर पर ऐसे ही कुछ चिकित्सकों की बात जो मरीजों के इलाज में बड़ी शिद्दत के साथ लगे हुये रखते हैं।
डॉ दिलीप

डॉ. दिलीप मौजूदा समय में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यायल (केजीमयू) के पीएमआर विभाग में प्रोफसर के पद पर तैनात हैं। जहां पर दिव्यांग मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाता है। विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा यह माना जाता है कि डॉ दिलीप मरीज के प्रति अति संवेदनशील व्यवहार रखकर उनका इलाज करते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि ओपीडी में आने वाले गंभीर मरीजो का हाल चाल तथा समय समय पर उनको दी जाने वाली दवाइयों की मॉनिटरिंग भी डॉ दिलीप खुद करते हैं।
डॉ. फराज अहमद

केजीएमयू के सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉ. फराज अहमद के बारे में एक चर्चा आम है कि मरीजों के प्रति उनका व्यवहार औरों के लिए उदाहरण है। उनकी बात से मरीज अपनी आधी पीड़ा भूल जाते हैं। डॉ फराज गरीब मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
डॉ सतीश

केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ सतीश मरीजो के प्रति संवेदनशीलता के उदाहरण है। अन्य विभागों में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों की मानें तो मरीजो के प्रति इनका व्यवहार मानवीयता से ओतप्रोत रहता है। यह राह चलते मरीजों को भी इलाज मुहैया कराने से पीछे नहीं हटते हैं। डॉ सतीश मेडिकल कैम्प और डिजास्टर मैनेजमेंट में भी अपना अहम किरदार निभाते हैं।
डॉ समीर

डॉ. समीर केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में cmo( कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर) के पद पर तैनात हैं। डॉ. समीर कैजुअल्टी में आने वाले गंभीर मरीजों की सेवा में तत्पर रहने वाले ऐसे सख्स हैं जो भूख प्यास सर्दी गर्मी के एहसास से ऊपर,पीड़ित मरीजो की पीड़ा कम करने में सुकून मिलता है।
कई बार डॉ समीर ड्यूटी टाइमिंग से अधिक समय तक गंभीर मरीज़ों को इलाज देने और दिलाने में अपना समय व्यतीत करते हैं। उनकी सरल भाषा का मरीज और तीमारदार पर गहरा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें : Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा टमाटर जैसा केक
