रायबरेली: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा दिहाड़ी मजदूर, पूर्व मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खीरों, रायबरेली/अमृत विचार। शनिवार की शाम एलटी लाइन की मरम्मत करते समय आपूर्ति चालू हो जाने के कारण एक दिहाड़ी श्रमिक खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और झुलस गया। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे पूर्व राज्य मंत्री तथा पूर्व सपा विधायक ने अपने निजी वाहन से उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
         
गरवरसिंह का पुरवा मजरे भीतरगांव निवासी सचिन कुमार (24) पुत्र स्व० विजय कुमार विगत लगभग पांच वर्षों से विद्युत उपकेंद्र खीरों में दिहाड़ी श्रमिक के रूप में कार्य करता है। शनिवार की दोपहर बाद भीतरगांव के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास लगे एलटी लाइन के खंभे से लाइन में खराबी आ जाने के कारण गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। 

सूचना मिलने पर वह उपकेंद्र  खीरों के कर्मचारी मनोज कुमार से शटडाउन लेकर लाइन की मरम्मत करने के लिए खंबे पर चढ़ गया। इसी दौरान आपूर्ति संचालित हो गई और वह गंभीर रूप से झुलस कर खंभे से गिरकर घायल हो गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान गुरुबक्सगंज की ओर से अपने निजी वाहन से खीरों की ओर जा रहे पूर्व राज्यमंत्री तथा पूर्व सपा विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंह ने उसे तत्काल सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 

घायल सचिन कुमार ने बताया कि वह विगत पांच वर्षों से विद्युत उपकेंद्र खीरों में दिहाड़ी श्रमिक के रूप में कार्य कर रहा है। वह उपकेंद्र खीरों के कर्मचारी मनोज कुमार से शटडाउन लेकर लाइन की मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। 

उपखंड अधिकारी कैलाश सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेकिन घायल युवक उपकेंद्र खीरों का दिहाड़ी श्रमिक नहीं है। लाइनमैन अपने सहयोगी के रूप में उससे काम करवाते थे। घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात