कंबोडिया में नाइट क्लब में आग लगने से 6 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोम पेन्ह। कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक मरम्मत के अधीन नाइट क्लब में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नोम पेन्ह नगर पुलिस के प्रवक्ता सैन सोक सेहा ने कहा कि राजधानी के तुओल कोर्क जिले के नाइट क्लब में स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे लगी। 

उन्होंने बताया, आग में चार पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीडीएम) के अनुसार, कंबोडिया में 2022 में दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल 454 आग दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए। एनसीडीएम के अनुसार पिछले साल 28 दिसंबर को थाईलैंड की सीमा से लगे शहर पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल और कैसीनो में भीषण आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढे़ं- एलन मस्क ने ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की सीमा का नया अपडेट किया पेश

 

संबंधित समाचार