अमरोहा : गजरौला में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, महिला की मौत...पति और बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा),अमृत विचार। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर रविवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति और दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 

अमरोहा के मौहल्ला चाहगौरी निवासी गुलरेज दिल्ली में ईरान एंबेसी में काम करते हैं। गुलरेज ईद पर परिवार संग घर आए हुए थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे। स्कूटी पर गुलरेज अपनी पत्नी सबा नक्वी, बेटा माहिर हुसैन और बेटी खुशी फातिमा व बेटा मौहम्मद अब्बास सवार थे।

बताया जाता है कि जब यह लोग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर अनिकेत कॉलेज के पास पहुंचे तो अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार सभी लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस से गजरौला सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गजरौला कोतवाल अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। जबकि बच्चें मामूली रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार दिलाया गया। परिजन बिना कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: घर से हजारों की नकदी व जेवर लेकर भागी किशोरी, पिता ने प्रेमी समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार