बलिया में किशोरी को अगवा करके दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा करके बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि बैरिया थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 30 अप्रैल को सुबह अचानक लापता हो गई थी। 

पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दो मई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को किशोरी को अपहरण से मुक्त करा लिया था। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी हजरत अहमद (23) ने उसे अगवा करके उसके साथ बलात्कार किया। 

सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर पूर्व में दर्ज मामले में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा जोड़ी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शनिवार को सोनबरसा चौराहे के निकट गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें:-UP News: चलती बस में महिला से शारीरिक सम्बन्ध बना रहे कंडक्टर की सेवायें समाप्त, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार