UP News: चलती बस में महिला से शारीरिक सम्बन्ध बना रहे कंडक्टर की सेवायें समाप्त, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ/अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। रोडवेज की चलती बस में बस कंडक्टर एक महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए देखा गया। एक यात्री ने इस घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो कंडक्टर झगड़ा करने पर आमादा हो गया। वह शख्स वीडियो बनाता रहा तो महिला ने चादर से अपना चेहरा छुपा लिया। अन्य यात्रियों ने महिला से अपना चेहरा दिखाने को कहा। 

इस मामले को लेकर बस में काफी विवाद हुआ लेकिन कंडक्टर दबंगई के साथ हाथरस से लखनऊ का सफ़र करता रहा। वीडियो बनाने वाले यात्री ने जब इस वीडियो को वायरल कर दिया तो पूरा रोडवेज महकमा शर्मसार हो गया। इस बस में कंडक्टर और ड्राइवर दोनों ही संविदा पर नौकरी कर रहे थे। इस शर्मनाक घटना के बाद दोनों की सेवायें समाप्त कर दी गई हैं।

हाथरस से लखनऊ आ रही रोडवेज की बस ( यूपी-81 वीटी 6204 ) की पिछली सीट पर एक महिला को लेकर बैठा कंडक्टर गोविन्द सिंह पुत्र हरिओम सिंह जिस तरह का अश्लील बर्ताव कर रहा था कि उसे सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो दबंग कंडक्टर ने उन्हें घुड़क दिया। 

एक यात्री ने कंडक्टर का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने कैमरा बंद करने की चेतावनी दी, लेकिन इस बार अन्य यात्री भी उसके साथ खड़े हो गए। यात्रियों के विरोध के बाद कंडक्टर ने महिला के साथ खुद को चादर से ढंक लिया लेकिन अपनी हरकतों को विराम नहीं दिया।

हाथरस डिपो के एआरएम शशिरानी ने इस बात की पुष्टि की कि यह वीडियो 10 दिन पुराना है। एक यात्री ने इस मामले की शिकायत भी की है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच कराई गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर के निर्देश पर कंडक्टर गोविन्द सिंह पुत्र हरिओम सिंह तथा इस बस के ड्राइवर प्रिंस राना पुत्र रवीन्द्र सिंह की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने रोडवेज बस में हुई इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कन्डक्टर के इस कृत्य की वजह से निगम की छवि धूमिल हुई है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निगम की छवि धूमिल करने वाले कंडक्टर और ड्राइवर की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Sone Lal Patel Jayanti: पिता की जयंती मनाने के बहाने आज दोनों बहनें दिखाएंगी अपनी ताकत, जानें क्या है तैयारी

संबंधित समाचार