जदयू के साथ भाजपा का अब कभी नहीं होगा गठबंधन : नित्यानंद 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

समस्तीपुर। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आज कहा कि जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के साथ अब किसी भी कीमत पर भाजपा का गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश की बर्बादी के लिए मुख्य रूप से दोषी हैं। ऐसी स्थिति में केन्द्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का जदयू के साथ गठबंधन करने का सवाल ही नहीं उठता है। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार में आज प्रदेश में अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रतिदिन लोगों की हत्या एवं आपराधिक घटनाएं हो रही है, जिसके कारण प्रदेशवासी दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बढ़ते अपराध,बर्बादी,भ्रष्टाचार और विकास अवरुद्ध करने के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेवार है। 

केन्द्रीय मंत्री कहा कि बिहार का जो भी विकास हो रहा है वह केन्द्र प्रायोजित धनराशि से हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा विधायक राजेश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी एवं भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शील कुमार राय समेत अन्य नेता उपस्थित थे।   

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बड़ा सियासी फेरबदल, अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

संबंधित समाचार