अयोध्या : श्रद्धालुओं के लिए लागू किया गया डायवर्जन प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरु पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाया प्लान

अयोध्या, अमृत विचार। गुरु पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि सहित अन्य प्रमुख मठ मंदिर तक जाने के लिए राम पथ के रास्ते से श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे। 

सड़क चौड़ीकरण के कारण श्रद्धालुओं के लिए नया मार्ग तय किया गया है। अयोध्या क्षेत्राधिकारी एसपी गौतम ने बताया कि अयोध्या में रूट डायवर्जन का प्लान लागू किया गया है। हाईवे से आने वाले लोगों को साकेत पेट्रोल पंप से सरयू घाट तक आने की सुविधा दी जाएगी, लेकिन इसके बाद नया घाट से रामपथ की ओर न जाकर श्रद्धालुओं को वासुदेव घाट जानकी महल से होते हुए छोटी छावनी, जानकी घाट से तपस्वी छावनी, जैन मंदिर चौराहा के रास्ते दंत धवन कुंड के मार्ग से हनुमानगढ़ी तक जा सकेंगे। इस पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन 22 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। यदि बारिश होती है तो दंत धावन कुंड से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दूसरा वैकल्पिक रास्ता भी तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -Sitapur Accident : हाइवे का पुल तोड़कर खाई में गिरी कार, मारुति नेक्सा के जीएम की मौत

संबंधित समाचार