Video : लखनऊ में रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल, Death Certificate बनाने के नाम पर 500 रूपये की हुई वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में एक वीडियो रविवार को तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले रिश्वत लेते एक कर्मचारी को दिखाया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते एक कर्मचारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कर्मचारी से निवेदन करता हुआ दिखाई पड़ रहा है कि जैसा पहले आपने पैसे लेकर कर सर्टिफिकेट बना दिया था। उसी तरह एक बार फिर पैसे ले लिजिये और बना दीजिये। शख्स द्वारा कई बार कहने पर कर्मचारी मान जाता है और अर्जेंट मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए पांच सौ रूपये मांगता है। जिसके बाद प्रमाण पत्र बनवाने आये शख्स की तरफ से 500 रूपये का नोट कर्मचारी को दिया जाता है।

यह वायरल वीडियो नगर निगम जोन 6 का बताया जा रहा है। वीडियो में शख्स कर्मचारी का नाम लेते हुये पैसे दे रहा है। हालांकि शख्स की तरफ से पहले पैसे का ऑफर कर्मचारी को दिया गया है। यह भी वीडियो को ध्यान पर सुनने के दौरान पता चलता है।

यह भी पढ़ें : मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करना जरूरी : प्रो. पूरन चंद

संबंधित समाचार