लखनऊ : लालाबाग बमरौली व्यापार मंडल का हुआ गठन, व्यापारी नेता बोले संगठन के हित में होगा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के लालाबाग स्थित एसएस पैलेस में लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई, लालाबाग बमरौली व्यापार मंडल का रविवार को गठन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा उपस्थित रहे । अमरनाथ मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर पूरी टीम की घोषणा की।

टीम में संरक्षक के तौर पर नरेंद्र सिंह, राधेश्याम यादव, राजेंद्र यादव, चंद्रपाल यादव, रामाधार यादव, राजेश शुक्ला, ज्ञानी खलीफा, संजय यादव, लवकुश यादव, दीपक चौरसिया, गया प्रसाद लोधी, सलाहकार के रूप में विनोद कुमार लोधी, अध्यक्ष  विमल यादव, महामंत्री राजेंद्र लोधी, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्याय त्रिभुवन यादव, प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ल, सलमान मोहम्मद सैफ़, अंकित रावत, रामविलास रावत, किशोरी लाल लोधी, मीडिया प्रभारी विपिन यादव को बनाया गया।

अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारी हितों में काम करने वा व्यापारी से कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा और साथ यह भी कहा की व्यापारी व्यापार के लिए दिन रात एक करता है,व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत उनके व्यापार में ना आए इसके लिए लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा साथ है। आज का गठन बुद्धेश्वर परिक्षेत्र उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामशंकर राजपूत ने किया।

उमेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल अपने व्यापारी के लिए हमेशा दिन रात साथ है,व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी तरह से बर्दास्त नही किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री उमेश रामशंकर राजपूत के साथ पदाधिकारी व समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करना जरूरी : प्रो. पूरन चंद

संबंधित समाचार