ओपी राजभर का दावा- महाराष्ट्र के बाद अब सपा में होगी टूट, अखिलेश के रवैये से नाराज हैं कई विधायक और सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर में महाराष्ट्र में सियासी उठापटक को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सपा में भी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी टूट होनी वाली है। बता दें कि ओपी राज ने यह दावा एक एजेंसी से बातचीत करते हुए यह कहा है।

ओपी राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी बड़ी हेरफेर होने वाली है। समाजवादी के कई विधायक और सांसद दल छोड़कर कुछ सरकार के विस्तार में शामिल होना चाहते हैं, कुछ हैं जो लोकसभा का टिकट चाहते हैं वे दिल्ली तक अपना जुगाड़ बिठा रहे हैं। वे अखिलेश यादव के रवैये से नाराज़ हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा इसी लखनऊ में मुस्लिम चार खेमें में बट गए हैं, अब मुसलमान भाजपा को भी वोट दे रहे हैं, मायावती के भी साथ हैं। आप जब नौकरी बांटेगे तब मुस्लिम को नहीं देंगे। इस बात को लेकर हर वर्ग नाराज़ है। कांग्रेस भी चाह रही है कि मायावती को मोर्चे में लिया जाए।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पढ़ाई से पहले बच्चों ने लगाई झाड़ू, गुरुजी की खुली कलई

संबंधित समाचार